
गैस आज की एक आम समस्या बन गया है। चाहे वो युवा हो,बच्चे हो या फिर बुजुर्ग। हर कोई इस समस्या से पीड़ित है, कारण है खराब खान-पान और गलत चीजों का सेवन जल्दी-जल्दी खाना,खाना खाते समय बाते करना,ज्यादा चटपटी या मसालेदार चीजें खाना,खाना खाने के बीच-बीच में पानी पीना आदि कारणों से पेट में गैस बनाता है। इसके अलावा बहुत ज्यादा गरम या बहुत ज्यादा ठंडा खाना भी गैस का एक कारण हो सकता है फास्टफूड या ज्यादा तली हुई चीजें भी अपच होकर गैस का कारण बनती हैं।
पेट में गैस बनने के लक्षण
- पेट का फुला-फुला लगना।
- गैस के कारण सिरदर्द होना।
- छाती में जलन होना।
- कब्ज होना।
- बैचेनी महसूस होना।
- खट्टी डकारे आना।
गैस दूर करने के कुछ घरेलू उपचार
- सुबह-सुबह ताम्बे के बर्तन में रात का रखा पानी पियें इससे ना तो कब्ज़ होगा और ना ही गैस बनेगी।
- अगर गैस की समस्या है तो बिना छाने आटे की रोटी खाएं इससे गैस की समस्या नहीं होगी।
- अगर पेट में गैस की समस्या है तो मुंग की दाल की खिचड़ी और जल्दी हजम होने वाला खाना खाने से पेट में गैस की समस्या में लाभ होता है।
- थोडा सा हींग पानी के साथ निगल लेने से गैस निकल जाती है और पेट हल्का लगता है।
- चुटकी भर नमक और चुटकी भर हींग को थोडा सा प्याज के रस के साथ पीने से गैस में आराम मिलता है।
- खाना खाने से पहले एक छोटा टुकड़ा अदरक का सेंधा नमक के साथ चबाएं, इससे गैस नहीं बनेगी और भूख भी खुल कर लगेगी।
- खाना खाने के बाद पिसा हुआ जीरा में सेंधा नमक मिलाकर चाटने से गैस की समस्या नहीं होगी।
- पेट में गैस की समस्या से राहत पाने के लिए संतरे के रस में थोडा भुना हुआ जीरा और थोडा सेंधा नमक खाएं।
- खाना खाने के बाद दही में थोडा सा अजवाइन का चूरन और थोडा काला नमक मिलाकर खाने से पेट में गैस की समस्या दूर होती है।
- 2 कली लहसुन की छीलकर मुन्नका के साथ खाने से गैस में तुरंत आराम मिलता है।
- थोडा सा घी में अरंड का तेल मिलाकर पेट में मसाज करने से पेट में गैस से आराम मिलता है और पेट के भारीपन में भी लाभ होता है।
- थोडा सा भुना हुआ हींग,थोडा इलाइची का चूरन एक चम्मच नीबू के रस में मिलाकर पीने से गैस का तनाव दूर होकर पेट हल्का लगने लगता है।
- अगर आपके पास अच्छा हींग है तो उसे रुई के फाहे में भिगोकर नाभि में रखने से गैस से आराम मिलता।